छटीकरा मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित

Target Tv

Target Tv

छटीकरा मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित

वृंदावन। वृंदावन छटीकरा मार्ग पर गुरुवार को नीम का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। पेड़ के नीचे श्रद्धालुओं की दो कार्य भी दब गई। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल बताया जा रहा है।

मामला मथुरा छटीकरा मार्ग स्थित नंदनवन के समीप का है। जब सड़क पर से गुजर रही दो कारों के ऊपर सड़क के किनारे खड़ा हुआ नीम का एक विशाल पेड़ उनके ऊपर आ गिरा। कुबेर राजस्थान निवासी महेश चंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ मार्ग से गुजर रहे थे जबकि दूसरी कार में गुड़गांव से बांके बिहारी मंदिर श्रद्धालुओं को छोड़कर कार चालक वापस लौट रहा था। तभी अचानक सड़क के किनारे खड़ा हुआ नीम का पेड़ चलती गाड़ियों के ऊपर आ गिरा। हालांकि कारों के ऊपर पेड़ गिरने के बाद कार सवार सभी लोग स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकल आए। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी रोहित कुमार भी घायल बताए जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंची नगर निगम की टीम ने बीच रास्ते पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात को सुचारु किया। पेड़ किन कारण से गिरा है इसकी जांच की जा रही है।

Target Tv
Author: Target Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स