बच्चों ने मनाया हिंदी दिवस

Target Tv

Target Tv

          बच्चों ने मनाया हिंदी दिवस


ओम प्रकाश चौहान, ग्रेटर नोएडा

यूरोकिड्स प्री स्कूल तथा आयरा पब्लिक स्कूल डेल्टा -3 में हिन्दी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया l स्कूल के छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों (हिंदी गीतों ,हिन्दी कविताओं ,कहानियों ) में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
यूरोकिड्स प्री स्कूल तथा आयरा पब्लिक स्कूल हर बच्चे को गतिविधियों को करने के लिए प्रोत्साहित करता हैl हर साल 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करने के लिए एक अहम दिन कह सकते है। हिंदी देश की सांस्कृतिक एकता को दर्शाती है। यह दिन हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाता है और नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा के प्रति गर्व महसूस कराता है। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे हिंदी का महत्व और भी बढ़ जाता है।
यूरोकिड्स प्री स्कूल केन्द्र प्रमुख प्रज्ञा कटियार ने बताया हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में मान्यता दी थी। यह दिन भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। यह हिंदी भाषा के महत्त्व को दर्शाता है। हिंदी दिवस न केवल हिंदी भाषा की प्रतिष्ठा का प्रतीक है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। हिंदी देश की एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। संविधान में हिंदी को प्रमुख स्थान दिया गया है और इसके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने की बात कही गई है। हिंदी देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों के बीच बात चीत करने की प्रमुख भाषा है। हिंदी दिवस का महत्व हिंदी भाषा को बढ़ावा देने में है। हिंदी दिवस हमें हिंदी की विरासत की याद दिलाता है। भारत में हिंदी साहित्य का भी बहुत बड़ा योगदान है। प्राचीन काल से लेकर आधुनिक समय तक हिंदी साहित्य ने समाज को दिशा दी है।
इस दौरान नन्ने मुन्हें बच्चों ने हिन्दी दिवस का आनंद लिया मिठाई खाई। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य सभी अध्यापिकाएं एवं पूरे स्टाफ मौजूद रहा।

Target Tv
Author: Target Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स