नन्ने मुन्हें बच्चों ने दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया

Target Tv

Target Tv

नन्ने मुन्हें बच्चों ने दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया


ओम प्रकाश चौहान

ग्रेटर नोएड । यूरोकिड्स प्री स्कूल तथा आयरा पब्लिक स्कूल डेल्टा -3 में दशहरे का पर्व धूमधाम से उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों ने एक साथ मिलकर गीतों एवं नृत्य के माध्यम से दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया।
दशहरा भारत में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। दशहरे पर भगवान श्री राम की पूजा की जाती है और दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे देश में लोग दशहरा को बड़े उत्साह और समर्पण के साथ मनाते हैं,यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का संकेत देता है जिसका अर्थ है बुरी शक्ति पर सत्य की विजय। भारत के कुछ क्षेत्रों में दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है।
यूरोकिड्स प्री स्कूल केन्द्र प्रमुख प्रज्ञा कटियार ने बताया दशहरा ( विजयादशमी ) को बुराई पर अच्‍छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। उत्तर या पश्चिमी भारत के अधिकांश राज्यों में दशहरा भगवान राम के सम्मान में मनाया जाता है। दशहरे के पीछे की कहानी भगवान राम की रावण पर विजय को दर्शाती है। लोगों द्वारा देवी दुर्गा की पूजा के साथ मनाया जाने वाला एक महान औपचारिक और धार्मिक उत्सव है। इस त्यौहार को मनाने की परंपरा और संस्कृति देश में अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न है। यह दस दिनों तक चलने वाला त्यौहार है, जिसके नौ दिन विजय दशमी के रूप में देवी दुर्गा और दसवें दिन की पूजा करके मनाए जाते हैं जब लोग राक्षस राजा, रावण पर भगवान राम की जीत का जश्न मनाते हैं। यह त्योहार हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार अश्विन महीने के 10वें दिन पड़ता है।
इस दौरान नन्ने मुन्हें बच्चों प्रधानाचार्य सभी अध्यापिकाएं एवं पूरे स्टाफ ने दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया तथा मिठाइयाँ खाई।

Target Tv
Author: Target Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स