लोहड़ी व मकर सक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया
महेश शर्मा
धामपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ धामपुर ब्लोसम द्वारा लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लकड़ी की ढेरी बनाकर,उसके ऊपर गोबर के उपले रखकर अग्नि प्रज्वलित की गयी।
तत्पश्चात उसके चारों ओर घूमकर नृत्य करते हुए अग्नि में तिल,गुड़,रेवड़ी आदि अर्पित की। क्लब की सभी सदस्यों ने सुंदर परिधानों में पारंपरिक गिध्दा और भांगडा नृत्य किया।
लोकगीत गाकर देश की खुशहाली के लिए प्रार्थनाएं की गई तथा एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामनायें दी।
इसी प्रकार मकर संक्रांति भी परंपरागत रुप से उत्साह पूर्वक मनाई गयी।इस दौरान खिचड़ी, रेवडी,गुड़,तिल आदि का दान करके शुभकामनायें दी गयी। इस बीच पूजा अर्चना कर खिचड़ी का भोग लगाया गया और सांकेतिक रूप से पतंग बाजी की गयी। कार्यक्रम में सभी क्लब सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर आनंद प्राप्त किया।