भूमाफियाओं से परेशान,लोगों ने दी,धर्म परिवर्तन की चेतावनी

Target Tv

Target Tv

भूमाफियाओं से परेशान,एक परिवार के साठ लोगों ने दी,धर्म परिवर्तन की चेतावनी

 

BIJNOR। भूमाफियाओं से परेशान साठ लोगों का एक परिवार भूमाफियाओं  पर कार्यवाही नहीं होने से क्षुब्ध होकर कलेक्ट्रेट परिसर में  धरने पर बैठ गया है। परिवार के लोगों ने जिला प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने भूमाफियाओं पर कार्यवाही नहीं होती है। तो  उनका साठ लोगों का परिवार  हिंदू धर्म  से परिवर्तन  कर लेगा।

 

खेती किसानी करके अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले किसानों को भूमाफियाओं ने तंग कर रखा है। पीड़ितों को अब धर्म परिवर्तन ही अंतिम रास्ता सूझ रहा है। कलेक्ट्रेट पर धरना दिए बैठे इन ग्रामीणों को वार्ता के लिए जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने 06 मार्च को दोपहर बुलाया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार वह भूमि खसरा नंबर 1282 व खसरा नंबर 1283 स्थित परगना किरतपुर तहसील नजीबाबाद जिला बिजनौर के मालिक काबिज हैं। उनकी उक्त भूमि पर भूमाफिया सुनील जैन व नवनीत पुत्रगण शांति प्रसाद जैन तथा सुमित चौधरी पुत्र कामेंद्र सिंह की काफी लंबे अरसे से नजर है और वह किसी न किसी प्रकार से अवैध रूप से हड़पने की फिराक में हैं।

शिकायत कर राजस्व विभाग के अधिकारियों पर माफियाओं से हमसाज होने का आरोप

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि राजस्व विभाग के कुछ आला अधिकारी इन भूमाफियाओं से हमसाज होकर जमीन को अवैध रूप से हड़पने में इनका साथ दे रहे हैं। वर्ष 2019 में उनकी भूमि पर तत्कालीन नायब तहसीलदार ने अवैध रूप से कब्जा कराने का प्रयास किया। नाकाम होने पर उनके नौ लोगों को पुलिस ने थाने में बंद करके बुरी तरह से मारा पीटा तथा उनके ऊपर फर्जी केस दर्ज किया गया। यही नहीं इन लोगों ने अनेक झूठे मुकदमे लगाकर किसी न किसी प्रकार से काफी लंबे से समय से प्रताड़ित किया जा रहा है।

इस मामले में स्थानीय पुलिस भी उक्त भूमाफियाओं के साथ है। आरोपी पैसे वाले व असरदार लोग हैं और किसी न किसी प्रकार से उनकी भूमि को अवैध रूप से हड़पना चाहते हैं।राजस्व विभाग द्वारा भूमाफिया से हमसाज होकर चक रोड खसरा नंबर 1276 जो कि चकबंदी भूमि के अनुसार खसरा नंबर 1275 व खसरा नंबर 1282 के दक्षिण में स्थित है, उसे चक रोड को 13 मीटर उत्तर में खसरा संख्या 1275 व 1282 में स्थापित किया जा रहा है। एक बार अनेक व्यक्तियों को बंदूकों से लैस होकर लाए तथा गोली चलाई, जिससे मौके पर आतंक का माहौल पैदा हो गया। दिनांक 10.01.2024 को एसडीम साहब के आदेश से पीएसी की गाड़ी में कुछ महिला पुरुष पुलिस कर्मचारी, फायर ब्रिगेड व पानी मारने वाली मशीन को लेकर माफिया मौके पर कब्जा करने के लिए गए परंतु अपने काम में असफल रहे। पीड़ितों ने भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही तथा संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है।

Target Tv
Author: Target Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स