ग्रेटर नोएडा के वैभव लक्ष्मी मंदिर में में 22 जून से शुरू होगा 24 करोड़ गायत्री महामंत्र का जाप
रिपोर्ट ओम प्रकाश चौहान वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार ग्रेटर नोएडा
GOTAMBUDDH NAGAR गौतम बुध नगर के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर में 22 जून से गायत्री महिला मंडल तत्वाधान में 24 करोड़ गायत्री महामंत्रों का जाप शुरू होगा। इसमें नोएडा ग्रेटर नोएडा में किस सेक्टर के लोग अपनी पूर्णाहुति देने के लिए आमंत्रित है ग्रेटर नोएडा गायत्री महिला मंडल की प्रमुख उषा चौधरी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में गायत्री परिवार ग्रेटर नोएडा मंडल की महिलाएं क्षेत्र के लोगों को संस्कार की शिक्षा दीक्षा देकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। गायत्री परिवार के सदस्य संतोष सिंह ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में ग्रेटर नोएडा के हजारों परिवार गायत्री महामंत्र उपासना से जुड़ चुके हैं इस दौरान करीब 2600 हवन यज्ञ हो चुके हैं वैभव लक्ष्मी मंदिर में। उषा चौधरी के नेतृत्व में महिला मंडल की सदस्य क्षेत्र के सेक्टरों में गांव में जाकर हवन यज्ञ कर लोगों को गायत्री परिवार और संस्कारों से जोड़ रहे हैं। गायत्री परिवार की सदस्य ममता सिंह ने बताया कि इन 10 वर्षों में हज़ारों परिवार गायत्री मंत्र उपासना से जुड़े। उषा चौधरी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में ग्रेटर नोएडा की एक्सप्रेस पर होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए और एक्सप्रेस में दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए गायत्री महिला मंडल ने इस समूह साधना में करोड़ मंत्रों का जाप कर गायत्री मां को अर्पित किया। इसके अलावा 2020-21 में कोरोना कल के समय सभी के कल्याण के लिए करोड़ जॉब कर गायत्री मां को अर्पित किए गए। महिला मंडल की सभी बहनों एवं सैकड़ों परिवारों ने मिलकर इस समूह साधना, यज्ञ , संस्कारों, और गायत्री परिवार की गतिविधियों से अवगत कराया गया। गायत्री परिवार के सदस्य ओम प्रकाश चौहान ने सभी ग्रेटर नोएडा वीडियो से वासु से 22 से 23 जून 2024 तक चलने वाले इस महा मंत्र यज्ञ में पूर्णाहुति देने की अपील की हैI