एकल श्रीहरि दिल्ली चैप्टर की, महिला सदस्यों ने आयोजित की “एकल वनयात्रा”

Target Tv

Target Tv

एकल श्रीहरि दिल्ली चैप्टर की, महिला सदस्यों ने आयोजित की “एकल वनयात्रा”

एकल वन यात्रा के दौरान मथुरा अंचल के एकल विद्यालय का किया अवलोकन

वृंदावन से लौटकर ओमप्रकाश चौहान, (वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार) ग्रेटर नोएडाa
ग्रेटर नोएडा : सामाजिक संस्था एकल श्रीहरि दिल्ली चैप्टर के तत्वाधान में महिला समिति की एक वनयात्रा *ब्रजमंडल संभाग* के *वृंदावन धाम* बांके बिहारी का दर्शन किया। उसके बाद मथुरा अंचल में एकल द्वारा संचालित एकल विद्यालय का अवलोकन किया।
एकल श्रीहरि संस्था की महिला समिति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली अध्यक्ष श्रीमती मधु गुप्ता के नेतृत्व में एवं द्वारका अध्यक्ष सरिता राजपूत जी, आर के पूरम अध्यक्ष संध्या सिंघल जी एवं ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष बबिता बंसल की सक्षम टीम के सहयोग से 26 बहनों की वनयात्रा बहुत ही सफल रहीं। एकल की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती सुमन दिगारी बिष्ट ने बताया कि एकल श्रीहरि’ एकल अभियान के अंतर्गत एक समाजसेवी संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य एकल अभियान के पंचमुखी शिक्षा में से एक मूल्याधारित संस्कार शिक्षा द्वारा सुदूर, पर्वतीय , जनजातियों, वनांचलों में बसे वन -बंधुओं के सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक उत्थान के लिए कार्य करना है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास करना है। सर्वप्रथम 1996 में श्रीहरि सत्संग समिति की कलकत्ता में तथा 1998 में मुंबई में स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि वनवासियों को समर्पित ‘एकल अभियान‘ को राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार (2017) से सम्मानित किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि एकल का लक्ष्य 4 लाख वनवासी जनजातीय गाँवों में संस्कार केन्द्र की स्थापना एवं इसके अलावा 40 करोड़ वनवासी समाज को नगरीय समाज से जोड़ना और ऊर्जावान बनाना, महिलाओं तथा युवाओं को योजना में मुख्य रूप से जोड़ना। वनवासी गाँवों में सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों का अधिकाधिक आयोजन कर संस्कारित, स्वावलंबी, स्वास्थ्य और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक वनवासी समाज की स्थापना करना मुख्य उद्देश्य है।
इस दौरान शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे सबसे पहले संस्था की 26 सदस्यों ने वृंदावन धाम पहुंचकर बांके बिहारी जी के दर्शन किए बाद में एकल अभियान द्वारा संचालित गोवर्धन अंचल जाकर एकल विद्यालय का अवलोकन भी किया। यात्रा दिल्ली से प्रातः 5.00 बजे वृंदावन धाम के लिए प्रारंभ हुई और 10:00 बजे वृंदावन श्री बाँके बिहारी एवं राधा वल्लभ जी के दर्शन किया। उसके बाद गोवर्धन स्थित गो धाम आश्रम में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसके बाद एकल गौधाम पहुंचकर सभी सदस्यों ने सेवाव्रती कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया । उसके बाद छटीकरा के पास नगला पिसावा एकल गाँव मे जाकर स्कूल के बच्चों ने सुंदर-सुंदर गीत प्रस्तुत किया बच्चों द्वारा दिए गए प्रस्तुतीकरण ने दिल्ली से पहुंची टीम के सभी सदस्यों का मन मोह लिया। सभी मातृशक्ति ने खूब आनंद के साथ वनयात्रा का लाभ उठाया और गांव में जाकर नजदीक से गाँव को समझा।

इस दौरान सभी ने अपने अनुभव शेयर किया
मधु गुप्ता ने बताया की यात्रा बहुत सुखद रही।
*वृंदावन समिती का बहुत बहुत* *धन्यवाद एवं आभारI*
ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-1 एटीएस डॉल से अपार्टमेंट निवासी संतोष चौहान ने बताया कि वृंदावन के गौ धाम में भाईयो को राखी बांधना, अपने विद्यालय में जाना मेरी यात्रा का सुखद अनुभव रहा। एकल विद्यालय की छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों का हम सभी महिलाओं ने आनंद उठाया।
संध्या सिंघल ने बताया कि आरके पुरम , द्वारिका एवम् नोएडा विभाग के सभी महिला शक्ति को हृदय से नमन आप सभी ने दिखा दिया कि हम सभी एकल के संगठन की मातृशक्ति ही नहीं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता है। वनयात्रा बहुत ही आनंदमई, हृदयस्पर्शी रहीं। गौधाम के पवित्र स्थल पर जा कर कार्यकर्ता भाइयों को रक्षा सूत्र बांधना, बाँके बिहारी जी, राधावल्लभजी के दर्शन अच्छा लगा ।सरिता राजपूत ने बताया कि व्यक्त नहीं किया जा सकता गौधाम , वन यात्रा, बच्चों का उत्साह और संस्कार देखते ही बन रहा था
सरला राना ने बताया कि यात्रा का आनन्द और अनुभव बहुत बढ़िया रहा
ग्रेटर नोएडा निवासी ममता सिंह कहना था कि वन यात्रा से हम सबने बहुत कुछ सीखा है। एकल की संगठन व्यवस्था बहुत अच्छी है।
सुनीता राय ने बताया कि बहुत आनंद आया ,जो शब्दों में व्यक्त करने की कोशिश करना मेरे लिये सम्भव नहीं हैI

Target Tv
Author: Target Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स