राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सौहाद्रता विषय पर गोष्ठी का आयोजन
महेश शर्मा
धामपुर। गांधी नारी कल्याण समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सौहाद्रता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ धामपुर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या बबीता गुप्ता,अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार व गांधी नारी कल्याण समिति की सचिव नीरा गोयल द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में सुनीता नंदा,ऐश्वर्या चौधरी,विनोद शर्मा,मीना सिंह द्वारा “सारे जहां से अच्छा गीत”से सांप्रदायिक सौहाद्रता का संदेश दिया गया।
इस दौरान समिति की सचिव नीरा गोयल,नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी,सहायक अध्यापिका शुमायला,अध्यापक अब्दुल मन्नान शामिल रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सौहाद्रता विषय पर वक्ताओं ने कहा कि अनेकता में एकता की भावना के संचार द्वारा ही समाज का उत्थान हो सकता है।इस लिए हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।उन्होंने कहा कि ईश्वर के नाम अनेक है, रास्ते अनेक है,लेकिन लक्ष्य एक ही है।समाज में सुख शांति और समृद्धि का संचार करना ही हर धर्म का लक्ष्य है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सौहाद्रता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।निर्णायक मंडल में बबीता गुप्ता एवं आंचल चौहान शामिल रहे।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशबू,द्वितीय स्थान पर कामना तथा तृतीय स्थान पर प्राची रही।कनिष्का व युवराज को सहानुभूति पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर गांधी नारी कल्याण समिति द्वारा सुभाष कुमार,बबीता गुप्ता एवं आंचल चौहान को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।