अग्नि लील गई,एक करोड़ की संपत्ति के साथ दर्जनों पशुओं की जान

Target Tv

Target Tv

अग्नि लील गई,एक करोड़ की संपत्ति के साथ दर्जनों पशुओं की जान

BALRAMPUR। हर्रैया सतघरवा थाना क्षेत्र के जंगल से सटे लम्बी कोहल गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में पचास मकान जलकर खाक हो गए। साथ ही एक करोड़ से अधिक कीमत का अन्न,धन,पशु भी जलकर खाक हो गए।प्रशासन ने अग्निकांड से पीड़ितों को राहत, मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।

 हर्रैया सतघरवा थाना क्षेत्र के जंगल से सटे लम्बी कोहल गांव में शनिवार दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड में 50 फूस के मकान खाक हुए हैं। 38 बकरे व बकरियों की झुलसकर मौत हुई है। एक भैंस गंभीर रूप से झुलसी है। लगभग सवा करोड़ रुपए सम्पत्ति के क्षति होने की बात कही जा रही है। आग पर काबू पाने में लगभग चार घंटा समय लगा। एसडीएम ने अग्निकांड पीड़ितों से मिलकर अहेतुक सहायता दिए जाने का भरोसा दिया है। लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेजी है।

जंगल से सटा गांव है लम्बीकोहल। गांव की आबादी लगभग एक हजार है। शनिवार दोपहर हिदायतउल्ला के फूस के मकान से अचानक आग की लपटें उठने लगी। पछुवा हवा इतनी तेज थी कि कुछ ही क्षण में लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें गांव में फैलने लगी। देखते ही देखते फिरोज, जुबेर, तैय्यब, सुहेल, उबैद, जुनैद, मुजीम, हनीफ, हासिम, अब्दुल हमीद, ईशम, अजीम, वकील, शकील, इरफान, साजिद, वाजिद, अब्दुल सलाम, अजीज, सुभान, मुनीर, आदिल, जलील, रफीउल्ला, मो. जमील, कलीमुननिशा व जलील के मकान धू-धूकर जलने लगे। गांव में भगदड़ मच गई। अधिकांश परिवार गांव छोड़कर भाग निकले। आग ने नईम, मोहर्रम अली, मुबारक, अब्दुल हमीद, हकीम, इस्लाम अली, रुस्तम, सबरुननिशा, ननकऊ, अकबाल, सलमान, वाहिद, ताहिरी, रईस, आमिर, अब्दुल हक, अब्दुल रहमान व मो. हनीफ के आशियाने को खाक में मिला दिया।उजड़ गए आशियाने, खाने को नहीं बचा अन्न अग्निकांड की घटना में मोहर्रम की 11, मुबारक की दो व कमरुननिशा की 25 बकरे-बकरियां झुलस कर मरी हैं। अकरम की भैंस गंभीर रूप से झुलसी है। 50 परिवार बेघर हुए हैं।


किसी के पास खाने को अन्न का दाना नहीं बचा है। फायर ब्रिगेड, पुलिस टीम व ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आसपास गांव के लोग भी लम्बीकोहल गांव में आग बुझाने आए थे।गांव जंगल से सटा है इसलिए आग को फैलने से रोकने में अग्निशमन कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी छत छिन गई है। गांव में रहना मुश्किल हो जाएगा। कुछ परिवार अपने रिश्तेदारी में चले गए हैं।एसडीएम सदर राजेन्द्र बहादुर ने लम्बीकोहल पहुंचकर अग्निकांड पीड़ितों का हाल जाना। कहा कि उन्हें शीघ्र ही अहेतुक सहायता दिलाई जाएगी। लेखपाल महावीर नाथ ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेजी गई है।

Target Tv
Author: Target Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स