महाराष्ट्र के पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे पहुंचे वृंदावन

Target Tv

Target Tv

महाराष्ट्र के पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे पहुंचे वृंदावन

वृंदावन। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व पर्यावरण एवं पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे सोमवार वृंदावन पहुंचे। यहां पहुंच कर आदित्य ठाकरे ने सर्वप्रथम जग प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी महाराज की चौखट पर माथा टेका तथा तटीय स्थान क्षेत्र में संतो के साथ मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी भी रही।

वृंदावन पहुंचे आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रभु इच्छा से ही उन्हें ऐसे शुभ दिन पर वृंदावन आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आगामी जनवरी 2024 में होने जा रहे राम मंदिर के विधिवत उद्घाटन को लेकर उन्होंने कहा कि यह देशवासियों के लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में उनके पिता उद्धव ठाकरे अयोध्या गए थे और उन्होंने नारा दिया था कि पहले मंदिर फिर सरकार। उन्होंने बताया कि कुछ लोग भूल गए हैं कि राम मंदिर के निर्माण को लेकर शिवसेना द्वारा क्या भूमिका निभाई गई थी। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने जरूर जाएंगे। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं कौन होता हूं मुस्लिम पक्ष को सलाह देने वाला।उन्होंने कहा कि मैं भगवान से कुछ नहीं मांगा भगवान स्वयं देने वाले हैं हमने तो भगवान को सिर्फ प्रार्थना की है। वृंदावन में भ्रमण करने के बाद आदित्य ठाकरे मथुरा पहुंचे और विश्राम घाट पर यमुना का पूजन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी साथ मौजूद रहीं।

Target Tv
Author: Target Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स