गन्ना उत्पादन के साथ साथ सहफसली व प्राकृतिक खेती करें : चौधरी वीरेन्द्र सिंह

Target Tv

Target Tv

         जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन

गन्ना उत्पादन के साथ साथ सहफसली व प्राकृतिक खेती करें : चौधरी वीरेन्द्र सिंह

Shamli. कृषि सुचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण व कृषक जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन कृष्णा गार्डन शामली मे किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि चौ वीरेन्द्र सिंह विधान परिषद सदस्य व विशिष्ट अतिथि तेजेन्द्रनिर्वाल अध्यक्ष भाजपा रहे। गोष्ठी का शुभारंभ माननीय विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेन्द्र सिंह द्वारा मां शारदा का दीप प्रजवलित कर किया। चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने गन्ना उत्पादन के साथ साथ सहफसली व प्राकृतिक खेती करने पर विशेष जोर दिया।

मुख्य अतिथि चौ वीरेन्द्र सिंह  विधान परिषद सदस्य व विशिष्ट अतिथि तेजेन्द्र निर्वाल द्वारा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेजिड्यू (सी0आर0एम0) योजनान्तर्गत इन्तजार पुत्र शौकत ग्राम पंचायत जिजौला विकास खण्ड ऊन को हेरैक व बेलर मशीन पर 50% अनुदान पर वितरित यंत्रो का प्रमाण पत्र दिया। कृषि विज्ञान केन्द्र जलालपुर के प्रभारी चौधरी संदीप सिंह ने रबी फसल प्रबंधन मे गेंहू, सरसो व दलहन उत्पादन की एकीकृत कृषि प्रणाली पर चर्चा की। उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली के प्रयोग व लाभ व सोलर पम्प योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने जैविक व परम्परागत तरीको से बीज व भूमि शोधन, कीट व बीमारियो के नियंत्रण के लिए बिवेरिया व ट्राईकोड्रमा, व श्री अन्न सांवा, कोदो, बाजरा, रागी के स्वास्थ्य प्रद लाभ व प्राकृतिक खेती के बारे मे किसानो को महत्व पूर्ण जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र वैज्ञानिक अजय कुमार के द्वारा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित फसलो कि उन्नत शील प्रजातियो के बारे मे बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द निर्वाल ने भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ के बारे मे किसानो को बताया व किसानो को कहा कि किसान कृषि विभाग व कृषि से जुडे अनुभाग से संचालित योजनाओ का लाभ उठाए व राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली के माध्यम से मोबाइल एप से फसले मे लगने वाले सभी प्रकार के कीटो का निदान किसान पा सकते है।

इस अवसर पर अजय तोमर, विकास, अखिल, उचित मलिक, जयदेव कुमार, संजय कुमार, बिट्टू, ब्रिजेश कुमार आदि सैकडो की सख्या मे किसान मौजूद रहे।

Target Tv
Author: Target Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स