माशिकस की कमान एक बार फिर,मुकेश सिन्हा के हाथ

Target Tv

Target Tv

माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न

            मुकेश सिन्हा को एक बार फिर संगठन की कमान

       शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की आवाज बनेगा शिक्षणेत्तर संघ

BIJNOR। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ बिजनौर के त्रिवार्षिक चुनाव में निर्विरोध कमेटी का चुनाव सम्पन्न हो गया। जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा को एक बार फिर संगठन की कमान सौंपी गई। योगेश कुमार मंत्री व जिवेन्दर कुमार पुनः कोषाध्यक्ष बने।

आर जे पी इंटर कालेज बिजनौर में चुनाव अधिकारी रामचरण सिंह व पर्यवेक्षक भरत सिंह की देखरेख में शिक्षणेत्तर संघ का जनपदीय चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा,कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल शर्मा,अनुज चतुर्वेदी व संजय त्यागी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,गौरव शर्मा,अनुराग भारद्वाज, भीमसेन हल्दिया,अजय शर्मा,संजय गोले,अनिल त्यागी जिला उपाध्यक्ष, निर्मला यादव व मेघा अग्रवाल महिला उपाध्यक्ष,योगेश कुमार जिला मंत्री,जिवेन्दर कुमार कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार निरीक्षक,स्वेता यादव, अखिलेश कुमार,उमेश प्रकाश, प्रदीप बडौला, अश्वनी कुमार,उप मंत्री,पारूल शर्मा,मौ नईम,रामरतन देव सिंह,सरदार खां, महीपाल सिंह, संगठन मंत्री,संदीप कुमार, सतेन्द्र सिंह,मौ हनीफ,शरद शर्मा प्रचार मंत्री,मौ आरिफ,मौ शाहबुद्दीन,साजिद अली,प्रभु दयाल, राजकुमार,मौ अफजाल,मौ जकी, नईम अहमद,मौ गुफरान, अभिषेक कुमार,शमशाद अहमद कार्यकारिणी सदस्य, बिजनौर तहसील अध्यक्ष पवित्र कुमार मंत्री विष्णु मोहन, चांदपुर तहसील अध्यक्ष जयवर्धन यादव मंत्री मौ अरशद, धामपुर तहसील अध्यक्ष अमित कुमार मंत्री बासु त्यागी बनाए गये जबकि भारत सिंह,गंजे सिंह, यामीन सैफी,रामचरण सिंह, लक्ष्मी विलास उनियाल, मुकेश मोहन शर्मा व अरूण कुमार को संगठन का संरक्षक बनाया गया।

इस अवसर पर सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए एकजुट होकर अपने हितों, आत्मसम्मान, अधिकारों के लिए संघर्ष करने,जनपद में संगठन का विस्तार करने,9 अक्टूबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया। बैठक में जनपद के दर्जनों शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने चुनाव प्रक्रिया में प्रतिभाग किया।

Target Tv
Author: Target Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स