श्री राम की जन्मभूमि से श्री कृष्ण जन्मभूमि तक अक्षत कलश की यात्रा पूरी

Target Tv

Target Tv

भगवान श्री राम की जन्मभूमि से अक्षत कलश पहुंचा श्री कृष्ण की जन्मभूमि

वृंदावन। आगामी 22 जनवरी को सदियों की प्रतीक्षा के बाद भगवान श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। अयोध्या में बन रहे नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वृंदावन के आम जनमानस को निमंत्रित करने के लिए अयोध्या से अक्षत कलश केशव धाम वृंदावन पहुंचे। केशव धाम में अयोध्या से आये अक्षत कलश का पूजन किया गया और अब यह अक्षत कलश घर-घर में बांटे जाएंगे। इसका उद्देश्य हर व्यक्ति को राम मंदिर जाने के लिए निमंत्रण देना है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले देश भर में उत्सव का माहौल है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विहिप के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वामी महेशानन्द महाराज ने कहा सनातन धर्म के लिए महान पर्व का दिन है। भगवान के मंदिर का 22 जनवरी 2024 मोदी जी एवं योगी के सानिध्य में होने जा रहा है। भारतवर्ष से संत विद्वान वहां पर उपस्थित रहेंगेऔर उनके साक्षी बनेंगे। मंदिरमें रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होगी। विश्व हिंदू परिषद् . प्रान्त संगठन मंत्री राजेश कुमार ने बताया अयोध्या से अक्षत आए हैं। पूज्य संतो मातृशक्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ता के द्वारा पूजन का कार्यक्रम हुआ। सभी कार्यकर्ता इन अक्षत को लेकर के 1 जनवरी से 15 जनवरी तक संपूर्ण भारत के प्रत्येक हिंदू घर तक इन अक्षत को लेकर जाएंगे । अक्षत के साथ एक मन्दिर का चित्र भी दिया जायेगा। 22 जनवरी को जिसके लिए 500 वर्षों से यह समाज प्रतीक्षा कर रहा था। प्रत्येक मन्दिरो में LEd स्क्रीन टीवी पर लाइव प्रसारण होगा। संपूर्ण हिंदू समाज उस उत्सव को बनाएगा। उसी दिन शाम को घर घर में दीपो उत्सव के रूप में मनाएंगे | आचार्यअतुल कृष्ण शास्त्री ने कहा अब लग रहा है देव शक्तियों जाग रही है। यह 1000 साल बाद शक्तियां अपनी दिखा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघविभाग प्रचारक अरुण कुमार ने कहा श्री राम जन्मभूमि का जो संघर्ष विषय है।572 वर्षों से ज्यादा संघर्ष का इतिहास रहा है। 22 जनवरी को यह लगना चाहिए कि भगवान रामजब वनवास से लौटे होंगे। जब जिस प्रकार का चित्र बना था। वैसा ही चित्र हम सबकी अपनी आंखों के सामने वर्तमान में होना चाहिए कण-कण में राम है।

इस अवसर पर फुलडोल दास महाराज , स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज, स्वामी महेशानन्द महाराज , स्वामी श्याम सुन्दर महाराज, स्वामी दशरथ दास महाराज, स्वामी कृष्णानंद महाराज, स्वामी कार्ष्णी नागेन्द्र महाराज, स्वामी मोहनी शरण महाराज, स्वामी चन्द्रदास महाराज, केशव धाम निदेशक ललित प्रान्त संगठन मंत्री विश्व हिन्दु परिषद राजेश कुमार, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर, विभाग प्रचारक अरुण कुमार, जिला कार्यवाह अरुण दीक्षित, जिला प्रचारक चन्द्रशेखर, जिला सम्पर्क प्रमुख संजय पाण्डे, नगर संघ चालक प्रेमशकर वैघ, विश्व हिन्दू परिषद जिला उपाध्यक्ष मुकुद दास, डा. एके सैनी, प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह, जगदीश शर्मा गुरु जी, विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष विनोद राघव, बंजरग दल संयोजक राजू, अशोक कुमार, संजय सिंह, योगेश द्विवेदी, उदयन शर्मा, सुनिल चतुर्वेदी, सोहन झा, नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा , प्राण वल्लभ दुबे, पार्षद वैभव अग्रवाल , पार्षद पंकज अरोड़ा , महेश खण्‍डेलवाल, संजय जादौन, नगर कार्यवाह संजय शर्मा, नगर सहकार्यवाह नृत्यगोपाल शर्मा, नगर विस्तारक कृष्णकान्त, सुजान सिंह, नगर सम्पर्क प्रमुख यतेन्द्र प्रताप , साध्वी संकुलता, प्रधानाचार्य प्रेमा पानू, वन्दना अरोड़ा, शशी शुक्ला, नगर सह प्रचार प्रमुख गिर्राज शर्मा, संत एवं मातृशक्ती अन्य संगठनो के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Target Tv
Author: Target Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स