दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ त्रिदिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव

Target Tv

Target Tv

दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ त्रिदिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव

षष्ठीपूर्ति महोत्सव के पहले दिन पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और हेमा मालिनी भी रही मौजूद

वृंदावन। वात्सल्य ग्राम की अधिष्ठात्री दीदी मां साध्वी ऋतुंभरा के साठवे जन्मदिवस पर वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव में देश की आध्यात्मिक और राजनीतिक जगत की हस्तियों ने दीदी मां का अभिनंदन कर शतायु होने की कामना की। महोत्सव में विविध धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों का आयोजन पूर्ण श्रद्धा के साथ शुरू हो गया। वात्सल्य ग्राम में आयोजित षष्ठी पूर्ति महोत्सव के प्रथम दिवस शुभारंभ मुहूर्तानुसार श्री शिवशक्ति महायज्ञ से हुआ। याज्ञिक रत्न पंडित विष्णुकांत शास्त्री के आचार्यत्व में इकतीस वेदपाठी विद्वानों ने हवन कुंड में आहुतियां प्रदान की। इसी क्रम में मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।परमशक्ति पीठ के अध्यक्ष युगपुरुष स्वामी परमानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित अभिनंदन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीदी मां को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रनिर्माण में को भूमिका दीदी मां ने निभाई है, वो हर भारतीय को गौरवान्वित करता है। उनके जीवन का हर क्षण देश और हिंदुत्व की सेवा को समर्पित रहा है। जीवन के साठ वर्षों में मानवता की सेवा करने वाली दीदी मां के षष्ठी पूर्ति महोत्सव का साक्षी बनने का उन्हे सौभाग्य मिला है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण में महती भूमिका निभाई,अपने ओजस्वी विचारो से देश के रामभक्तो की चेतना को जाग्रत कर इस आंदोलन को नई दिशा दी। आज उनका संकल्प साकार हो रहा है। करोड़ों हिंदुओ की आस्था के राम अब भव्य दिव्य मंदिर में विराजेंगे। इस परिवर्तन को पूरा विश्व समुदाय देख रहा है। राम मंदिर के आंदोलन ने जब भी कोई अंगड़ाई ली है।देश के विकास की गाथा नए पायदान पर स्थापित हुई है। अब सही मायने में रामराज स्थापित हुआ है। सांसद हेमा मालिनी ने हेमा मालिनी= आध्यात्मिक हिन्दू नेत्री है। मानवता की सेवा के कई प्रकल्प संचालित हो रहे हैं। हजारों बेटियों को वात्सल्य से पोषित किया,रामजन्म भूमि आंदोलन चेतना का संचार किया। शतायु की कामना करते हुए राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनेगी।

Target Tv
Author: Target Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स