नगर निगम कर्मचारियों को सेफ्टी किट का वितरण
वृंदावन। मथुरा वृंदावन नगर निगम एवं एलायंस टू एंड प्लास्टिक वेस्ट की परियोजना परिक्रम के तत्वाधान में नगर निगम के वृंदावन जोन में कार्यरत 250 कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पेप्सिको इंडिया द्वारा समर्थित परियोजना पूर्ण ने आगे बढ़कर सुरक्षा संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया।यह योजनाएं नगर निगम के साथ में रिसिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित की जा रही है।कार्यक्रम में नवागत अपर नगर आयुक्त रामजी लाल और संयुक्त नगर आयुक्त श्री मयंक यादव जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त रामजीलाल ने संबोधित किया और कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण के प्रयोग के लिए जागरूक किया और आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान सभा में उपस्थित संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव ने कहा कि कर्मचारियों का प्रशिक्षण बहुत ही जरूरी है और ऐसे कार्यक्रम नियमित समय अंतराल पर होते रहने चाहिए।