अवैध रूप से पेट्रोल बेचने वाले खोके में आग लगने से मचा हड़कंप
वृंदावन। थाना वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत रंगजी चौकी क्षेत्र स्थित ब्रह्मकुंड के समीप एक खोके में आग लगने से हड़कंप मच गया। जिससे आप पास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। खोके में अवैध रूप से पेट्रोल बेचा जा रहा था। जिसमें किसी कारणवंश आग लग गई।
स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खोके में पंचर जोडने का भी काम किया जाता है। उसी खोके में नाइट्रोजन गैस से भरा सेलेंडर भी रखा हुआ था। गनीमत रही कि वो नाइट्रोजन सेलेंडर सुरक्षित बच गया अन्यथा बडा हादसा हो सकता था। आपको बता दें कि नगर के चुंगी चौराहा, गोपीनाथ बजार, फोगला आश्रम, विद्यापीठ चौराहा, किशोरपुरा, अंबेडकर पार्क, टेंपों स्टैंड, परिक्रमा मार्ग,अटल्ला चुंगी, पापड़ी चौराहा समेत पूरे वृंदावन में अवैध रूप से पेट्रोल बेचा जा रहा है।