अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है : धर्म रक्षा संघ

Target Tv

Target Tv

अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है : धर्म रक्षा संघ

वृन्दावन।धर्म रक्षा संघ द्वारा गौशाला नगर स्थित श्री बालाजी सेवा धाम में महामंडलेश्वर स्वामी बजरंग दास जी महाराज की अध्यक्षता में धर्म सभा का आयोजन किया गया ।
इस सभा में सर्वप्रथम विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के संत संपर्क प्रमुख राजकुमार शर्मा का अयोध्या में संतों के लिए की गई व्यवस्था से प्रसन्न होकर सम्मान किया गया।
सभा में धर्म रक्षा संघ ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति अभियान नाम से आन्दोलन प्रारम्भ करने का शंखनाद किया गया। संतों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि “श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति अभियान” के द्वारा अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए संघर्ष किया जाएगा। धर्म सभा में सर्वसम्मति से मथुरा के मनीष कृष्ण शास्त्री को इस अभियान का राष्ट्रीय प्रभारी घोषित किया गया।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि अभी तक धर्म रक्षा संघ अदालत में श्री कृष्ण जन्मस्थान मुक्ति के लिए प्रयासरत था मगर अब समय आ गया है कि हमारे धर्म योद्धाओं को सड़क पर उतर कर श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति के लिए संघर्ष करना होगा।
*महंत बजरंग दास महाराज* ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य का विषय है कि हमारे आश्रम बालाजी सेवा धाम से श्री कृष्ण जन्म स्थान की मुक्ति का शंखनाद किया गया है अब संपूर्ण भारतवर्ष के संतों और सनातनी जनता को इस आंदोलन से जोड़ा जाएगा।
श्री कृष्ण जन्म स्थान मुक्ति अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी *मनीष कृष्ण शास्त्री* ने कहा कि जिस प्रकार संतों ने मेरे ऊपर भरोसा करके इतना महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व मुझे सौंपा है मैं श्री कृष्ण जन्म स्थान की मुक्ति के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर करके भी इस आंदोलन को संकल्प की सिद्धि तक आगे बढ़ाऊंगा।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक *आचार्य बद्रीश* ने कहा कि सभी संतो ने आज संकल्प लिया है कि आने वाले पांच वर्षों के अंदर हम श्री कृष्ण जन्म स्थान पर भव्य मंदिर की शुरुआत कर देंगे तब ईदगाह का ढांचा स्वत: समाप्त हो जाएगा।
धर्म सभा में महंत सनत कुमार शरण महाराज,स्वामी अम्बिका दास महात्यागी महाराज,संत अमृत देव प्रभु,महंत सुंदर दास महाराज, महंत प्रहलाद दास महाराज, महामंडलेश्वर डॉ० आदित्यानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, महंत मोहनी बिहारी शरण आदि उपस्थित थे।

Target Tv
Author: Target Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स