बाल विकास परिषद् के होली सेलिब्रेशन में नगरवासियो ने उठाया रंगो का तुत्फ

Target Tv

Target Tv

बाल विकास परिषद् के होली सेलिब्रेशन में नगरवासियो ने उठाया रंगो का तुत्फ

वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वाधान में सुनरख मार्ग स्थित स्वस्तिक गार्डन पर होली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। जिसमें नगरवासियों ने भाग लेकर जमकर होली खेली। वही बांसुरी संस्था के कलाकारों ने ब्रज की संस्कृति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

 

मुख्य अतिथि मथुरा जिला स्थाई लोक अदालत की सदस्य प्रतिभा शर्मा ने कहा कि होली ब्रज का पारंपरिक त्यौहार है। जो सबको एकजुट करने का कार्य करता है। विशिष्ट स्थिति डिप्टी जेलर मथुरा करुणेश वर्मा ने कहा कि होली का त्यौहार विश्व का एक ऐसा त्यौहार है जो सभी धर्म को एकता के सूत्र में बांधकर अखंडता के साथ जीने की राह दिखाता है। सम्मानित अतिथि एंटी रोमियो मथुरा की प्रभारी अलका रानी ने कहा कि ब्रज में तो होली त्यौहार को महिला सशक्तिकरण का सबसे साक्षात उदाहरण माना जाता है। ब्रज की लट्ठ मार होली महिलाओं की शक्ति का साक्षात प्रमाण संपूर्ण विश्व में मानी जाती है। कार्यक्रम को शोभित अरोड़ा, विनय गोस्वामी , अभय वशिष्ठ, विवेक अग्रवाल,अवधेश अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, अमित गौतम, धर्मेंद्र गौतम लीला, राहुल पांडेय, संजीव गुप्ता, ब्रज किशोर पचौरी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजक ठाकुर हरि बल्लभ सिंह और सहसंयोजक रमन बिहारी गौतम ने सभी अतिथियों का पटुका ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर मुकेश कृष्ण शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, चैतन्य कृष्ण शर्मा, विष्णु गोला, दीपू बरुआ, सूरज शर्मा, किशोरी शर्मा, डोली शर्मा, निहारिका कुशवाह, गर्वित शर्मा, बृज बिहारी गौतम,खुशबू शर्मा आदि उपस्थित थे।

Target Tv
Author: Target Tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स